इंदौर: शहर में निर्माणाधीन आईटी पार्क चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज अगले एक साल में भी पूरा होने पर संशय है. इसका कारण यह है कि अभी एक तरफ के पियर पर गर्डर के ढांचे ही नहीं बने है. वहीं दूसरी तरफ भी तीन से चार पियर के ढांचे का काम बाकी है. वर्तमान काम की गति से फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य समाज पर पूरा होने में संशय है.शहर में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा आईटी पार्क चौराहे पर छह लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त फ्लाई ओवर के निर्माण का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी पियर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है.
ब्रिज की नई समय सीमा दिसंबर तय की गई की गई है, पहले उक्त ब्रिज जून में काम खत्म करने का दावा किया गया था. सवाल उठता है कि आखिर कब होगा ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा? शहर के पूर्वी रिंग रोड पर आईटी पार्क चौराहे जो खंडवा रोड पर स्थित है. उक्त चौराहे पर एमपीआरडीसी द्वारा 64 करोड़ रुपए की लागत से करीब 800 लंबा और सिक्स लेन चौड़ा फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है. उक्त ब्रिज का पिछले दो साल से ज्यादा समय से काम चल रहा है. ब्रिज निर्माण का ठेका बिहार के कटियार शहर की नारायणदास कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है.
ब्रिज का काम मार्च 24 में शुरू किया गया था. उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2026 में पूरा करने की समय सीमा तय थी, मगर ब्रिज का काम अभी भी अधूरा होकर बहुत धीमी गति से काम किया जा रहा है. मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि अभी पियर के बेस अभी बन रहे है, वो भी एक तरफ के चार ही बने हैं, दूसरी तरफ तो एक गर्डर लांच करने का ढांचा नहीं बना है. ध्यान रहे कि एमपीआरडीसी ने आईटी पार्क चौराहे के ब्रिज को जून में पूरा करने का दावा किया था, लेकिन अगले साल जून से पहले भी ब्रिज निर्माण पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है.
दिसंबर में पूरा कर देंगे
एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री गगन भाभर का कहना है कि फ्लाई ओवर दिसंबर में पूरा कर देंगे. अभी गर्डर बनकर तैयार है. बस बनने के बाद गर्डर लांच कर स्लैब डालने का काम शुरू हो जाएगा. बीच के स्पान में 60 मीटर की गर्डर लांच होगी, जिसका ऑर्डर दे दिया है. लेकिन अब फिर फ्लाई ओवर ब्रिज की समय सीमा दिसंबर तक बढ़ा दी गई है.
रोज होता है यातायात जाम
आईटी पार्क चौराहा पूर्वी रिंग रोड के खंडवा रोड़ पर ओंकारेश्वर मंदिर जाने के रास्ते पर है. उक्त रास्ते से बुरहानपुर होकर महाराष्ट्र आने जाने के लिए भारी संख्या में वाहनों का दबाव बना रहता है. वहीं शहर में पूर्वी रिंग रोड का यातायात दबाव भी बना हुआ है. इसी स्थिति में रोज शाम और सुबह यातायात जाम होता है. खासकर शाम को 6 बजे से रात 9 बजे के बीच ब्रिज निर्माण के कारण भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है
