विकास कार्य समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूरा करें

इंदौर: शहर में नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए नगर निगम मुख्यालय या जोनल कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें. अधिकतम सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएं.यह बात महापौर ने आज झोन पर वार्ड समिति की बैठक में अधिकारियों से कही. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को नगर निगम के झोन 21 कार्यालय पर वार्ड समिति की बैठक ली. बैठक में वार्ड समिति के एजेंडा पर चर्चा की गई.

इस दौरान विभिन्न वार्डों में संचालित विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, जल प्रदाय, सड़क, नाली, उद्यान, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा की. बैठक के दौरान महापौर ने परिषद के वर्तमान कार्यकाल के शेष लगभग नौ महीनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत एवं चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में विधायक मधु वर्मा, एमआईसी अभिषेक शर्मा ‘बबलू’, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद प्रशांत बडवे, पार्षद लक्ष्मी वर्मा, महापौर प्रतिनिधि, जोनल अधिकारी एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

नागरिकों से सम्मान व्यवहार करें
महापौर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि यदि कोई नागरिक अपनी समस्या या कार्य के लिए नगर निगम कार्यालय आता है तो उसके साथ संवेदनशीलता, शालीनता एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहचान केवल विकास कार्यों से ही नहीं, बल्कि नागरिकों के प्रति उसके व्यवहार से भी होती है.

Next Post

अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ हो सख्त कार्रवाईः कलेक्टर

Fri Jul 17 , 2026
इंदौर: जिले की सीमा में अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई जाए. साथ ही सीएम हेल्पलाइन, सुगम्य भारत अभियान और किसानों को खेती के लिए उर्वरकों और यूरिया मांग के अनुसार उपलब्ध कराई जाए. उक्त निर्देश कलेक्टर […]

You May Like