सड़क से अतिक्रमण और बाधाएं हटाने का अभियान होगा फिर से शुरू

इंदौर: शहर में सड़कों से अतिक्रमण और यातायात में बाधक कब्जे हटाने का अभियान फिर से शुरू किया जाएगा. शहर के सरकारी और निजी पार्किंग स्थलों का पूरी क्षमता से उपयोग और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे. शहर में ई रिक्शा के 7 सेक्टरों में चलाने के लिए रूट तय कर पंजीयन कार्य चल रहा है. शहर के 7 प्रमुख चौराहों पर विशेष तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ यातायात को सुविधाजनक बनाया जाएगा. यह निर्णय आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया.

आज कलेक्टर कार्यालय सभागृह में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख 7 चौराहों टावर चौराहा, नवलखा, महू नाका, अग्रसेन चौराहा, कालानी नगर चौराहा, पलासिया चौराहा और गीता भवन चौराहों पर यातायात व्यवस्था में तकनीकी तथा अधोसंरचनात्मक सुधार कर वाहनों चालकों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा. बैठक में कलेक्टर वर्मा ने मुख्य मार्गों से अतिक्रमण और बाधाएं हटाने के लिए फिर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए.

बैठक में सभी शासकीय और अशासकीय पार्किंगों का क्षमता अनुसार उपयोग किया जाए. पार्किंग स्थलों पर सूचना पटल भी लगाए जाए. पार्किंग पर जरुरी व्यवस्थाएं 8 से 10 दिन में पूरी कर ली जाए. इसके बाद पार्किंग स्थल की बजाय अन्य जगह पर पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. बैठक में यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया गया कि क्रैन की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैं. शहर में बगैर अनुमति के कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाए. बैठक में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडी.सीपी राजेश कुमार सिंह, डीसीपी आनंद कलादगी, प्रकाश परिहार, एडीएम रोशन राय और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद थे.

ब्लैक स्पॉट सुधार के निर्देश
बैठक में राजवाड़ा की संकरी गलियों में बसों, चार पहिया वाहनों और रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाने को चर्चा के गई. ई-रिक्शा को 7 सेक्टरों में चलाने के रूट प्लान की जानकारी बताई गई. इन सेक्टरों में ई-रिक्शा चलाने के लिए 3 हजार 200 ई-रिक्शा संचालको ने पंजीयन भी करा लिया है. पंजीयन की कार्य लगातार जारी है. ई रिक्शा पर सेक्टर वार कलर कोडिंग और स्टीकर लगे रहेंगे. बैठक में राहवीर योजना के तहत चार प्रकरणों का अनुमोदन किया गया. साथ ही निर्देश दिए गए कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए. अस्पतालों में योजना के संबंध में फ्लैग्स भी लगाए जाए. बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए गए

Next Post

अहंकार से मुक्ति और जिम्मेदारी का बोध कराती है मां नर्मदा

Sun Feb 1 , 2026
इंदौर: नर्मदा साहित्य मंथन के दूसरे दिन शनिवार को देशभर से आए विद्वानों ने अपनी बात रखी. विश्व संवाद केंद्र, मालवा और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के तत्वावधान में यह आयोजन हो रहा है. दूसरे दिन इस पंचम साहित्य मंथन में नर्मदा नदी, सिनेमा और भारत, […]

You May Like