गोटेगांव में नए पोस्टमार्टम भवन का इंतजार, अस्पताल परिसर की मर्चुरी में हो रहे पोस्टमार्टम

नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव में करीब पांच दशक पुराना पोस्टमार्टम भवन जर्जर होने के कारण ध्वस्त कर दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम की व्यवस्था पुराने शासकीय अस्पताल परिसर की मर्चुरी में की गई है। इससे मरीजों और उनके परिजनों के साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए पोस्टमार्टम भवन के निर्माण के लिए शासन से 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जल्द नया पोस्टमार्टम भवन बनाए जाने की मांग उठ रही है।

Next Post

देवेन्द्र सिंह रावत बने बार एशोसिएशन के अध्यक्ष

Fri Jul 17 , 2026
भोपाल, जिला अभिभाषक संघ के चुनावी नतीजे शुक्रवार को देर शाम जारी कर दिए गए. चुनाव में देवेन्द्र सिंह रावत 1151 वोट पाकर अध्यक्ष बने. रावत के निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष शर्मा को 866 वोट मिले. उपाध्यक्ष (पुरूष) के चुनावी नतीजे में सिद्धार्थ त्रिलोक त्यागी न बाजी मारी. उन्हें चुनाव में […]

You May Like