यामी गौतम-इमरान हाशमी की ‘हक’ थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार

यामी गौतम और इमरान हाशमी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी।

यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘हक’ अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। दमदार विषय और दो मजबूत कलाकारों की पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी थीं। यह गहन कोर्टरूम ड्रामा 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भले ही फिल्म को थिएटर्स में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसके कंटेंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा लगातार बनी रही।

दरअसल, फिल्म में यामी गौतम ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है, जो एक साधारण गृहिणी है। वहीं इमरान हाशमी उनके पति और पेशे से वकील अब्बास के रोल में नजर आए हैं। दोनों कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा। खासतौर पर यामी के सशक्त और भावनात्मक अभिनय ने फिल्म को मजबूती दी। थिएटर में फिल्म न देख पाने वाले दर्शक इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Next Post

‘जेलर 2’ में धमाकेदार एंट्री करेंगी विद्या बालन

Mon Dec 15 , 2025
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल में अब विद्या बालन की एंट्री हो गई है। ‘जेलर 2’ में उनका दमदार किरदार कहानी को नया मोड़ देगा। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल रही है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में […]

You May Like