रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल में अब विद्या बालन की एंट्री हो गई है। ‘जेलर 2’ में उनका दमदार किरदार कहानी को नया मोड़ देगा।
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में शामिल रही है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 605 से 650 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद यह तय था कि मेकर्स इसका सीक्वल जरूर लेकर आएंगे। अब ‘जेलर 2’ को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड की दमदार अदाकारा विद्या बालन अब आधिकारिक तौर पर जेलर 2 का हिस्सा बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि विद्या ने हाल ही में फिल्म साइन की है और स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत राजी हो गईं। उनका किरदार फिल्म की कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाएगा और यह एक ऐसा रोल होगा, जिसमें कई परतें और गहराई देखने को मिलेगी।
