‘धुरंधर’ से बदली नवीन कौशिक की किस्मत

फिल्म ‘धुरंधर’ में डोंगा का किरदार निभाने वाले नवीन कौशिक ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। स्पाई थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि इसके हर किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इन्हीं में से एक अहम किरदार है रहमान डकैत की परछाई ‘डोंगा’, जिसे अभिनेता नवीन कौशिक ने निभाया है।

मीडिया से खास बातचीत में नवीन कौशिक ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस प्रोजेक्ट ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के साथ काम करके उन्होंने एक अहम सीख ली “अगर आप सबको साथ लेकर चलते हैं, तो मंजिल तक जरूर पहुंचते हैं।”

Next Post

रेत कारोबारी हत्याकांड: कोर्ट मेें पेश शूटर, रिमांड बढी

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: खितौला थाना क्षेत्र में गुरूवार दोपहर डेढ़ बजे फिल्मी स्टाइल में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर थी। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया था, इस दौरान उनके कब्जे से एक पिस्टल […]

You May Like