छिंदवाड़ा: बिछुआ थाना क्षेत्र के चिवड़ी गांव में एक युवक की जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार गनाजी पिता बालसिंग बोसम उम्र 54 साल चिवड़ी गांव का रहने वाला है। वह कुछ दिनों से परेषान चल रहा था। परिजनों के पूछने पर उसने अपनी परेषानी किसी को नहीं बताई। आखिरकार परेषान होकर बीते दिन उसने जहर का सेवन कर लिया।
जिसके बाद उसे एक के बाद एक उल्टियां होने लगी। उल्टियां होते देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर ंषव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
