कनाडा में दो महिलाओं की जान लेने वाले चार ग्रिजली भालुओं को वन्यजीव अधिकारियों ने मार गिराया, हैरान करने वाली है वजह

ओटावा,  कनाडा के पश्चिमी क्षेत्र में एक बेहद दुर्लभ और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां वन्यजीव अधिकारियों ने दो महिलाओं की जान लेने वाले चार ग्रिजली भालुओं को मार डाला है। मृत महिलाओं की पहचान 48 वर्षीय जेनी बाल्कारस और उनकी 20 वर्षीय बेटी सेला रीड के रूप में हुई है, जिनके शव वैंकूवर से लगभग 1,000 किलोमीटर उत्तर में एक दूरदराज के इलाके से बरामद किए गए थे। ब्रिटिश कोलंबिया कंजर्वेशन ऑफिसर सर्विस के अनुसार, डीएनए परीक्षण से इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस घातक हमले में एक मादा ग्रिजली भालू और उसके एक साल के तीन शावक शामिल थे।

शिकारी व्यवहार के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद वन्यजीव विभाग ने लिया कड़ा फैसला, पुनर्ववास की बजाय मौत की सजा

अधिकारियों ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि यह हमला सामान्य वन्यजीव टकरावों से बिल्कुल अलग था और जांच में भालुओं के भीतर खतरनाक शिकारी प्रवृत्ति के स्पष्ट संकेत मिले हैं। मां और बेटी के अवशेष एक-दूसरे से करीब 150 मीटर की दूरी पर मिले थे, और भालुओं ने एक शव को ऐसी जगह छिपा रखा था जहां वे आमतौर पर अपना भोजन जमा करते हैं। वन विभाग के अधिकारियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि इन भालुओं को अन्यत्र क्यों नहीं शिफ्ट किया गया। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मानव जीवन के लिए लगातार बने गंभीर खतरे को देखते हुए इन भालुओं को जंगल में दोबारा छोड़ना पूरी तरह असुरक्षित होता।

सर्दियों से पहले आक्रामक हो जाते हैं ग्रिजली भालू, सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया यह सख्त कदम

विशेषज्ञों के मुताबिक, सर्दियों के मौसम से ठीक पहले ग्रिजली भालू भोजन की तलाश में अधिक आक्रामक हो जाते हैं और शरीर में चर्बी जमा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पिछले साल भी इसी क्षेत्र में भालू के हमले की एक अन्य घटना हुई थी, हालांकि इस बार के चारों भालू उस पुरानी घटना से जुड़े नहीं थे। अधिकारियों ने कहा कि इंसानों के प्रति अत्यधिक आक्रामकता दिखाने और भविष्य में ऐसी किसी भी बड़ी अनहोनी को रोकने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए भालुओं को मारने का यह कठिन निर्णय लेना पड़ा।

Next Post

चिपमेकर दिग्गज क्वालकॉम ने भारत में शुरू की बड़े पैमाने पर छंटनी, बेंगलुरु कार्यालय में 1,000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

Wed Nov 11 , 2026
बेंगलुरु, ग्लोबल टेक सेक्टर में छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। Canva और Microsoft के बाद अब अमेरिकी चिप निर्माता दिग्गज ‘क्वालकॉम’ (Qualcomm) ने भारत में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस ताजा छंटनी के दायरे में भारत स्थित […]

You May Like