कैमरे के फोकस को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट में तीन घायल

महू: जोशी मोहल्ला में सीसीटीवी कैमरे के फोकस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.महू पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय फरियादी शिवम निवासी जोशी मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि उसने दोपहर में कैमरे के फोकस को लकड़ी से हटाया था. इसी बात पर रात करीब 8:30 बजे राज और उसके चाचा चंद्रप्रकाश ने शिवम के घर के सामने गाली-गलौच शुरू कर दी. जब शिवम ने विरोध किया तो राज ने किल लगी लकड़ी से वार किया, जिससे उसके भाई प्रतीक के हाथ में चोट लगी.

बीच-बचाव करने आए शिवम को चंद्रप्रकाश ने डंडे से सिर पर मार दिया, जिससे खून निकलने लगा। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इसी मामले में दूसरे फरियादी 59 वर्षीय लक्ष्मण निवासी जोशी मोहल्ला ने शिकायत दर्ज कराई कि जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसने सीसीटीवी कैमरे का फोकस सही किया. तभी शिवम और प्रतीक आए और गाली-गलौच करने लगे. विरोध करने पर दोनों ने थप्पड़ मारे और धक्का देकर गिरा दिया. लक्ष्मण की भतीजी पूजा बीच-बचाव करने आई तो उसे भी डंडे से मारा गया, जिससे उसकी कोहनी पर चोट लगी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत एक दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की

Next Post

मामूली विवाद में युवक पर मिर्च पाउडर डालकर मारपीट

Thu Feb 13 , 2025
इंदौर:चंदननगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर मिर्च पाउडर डालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है.चंदन नगर पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय फरियादी विकास शिंदे निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विशाल शिंदे पड़ोस में रहने वाले राजेश बनवारी से झगड़ रहा था. जब […]

You May Like