पति ने सरेराह की पत्नी की पिटाई

जबलपुर। सिद्धबाबा में रहने वाली एक महिला की पति ने सरेराह पिटाई कर दी। मामले की मंगलवार को शिकायत करते हुए पीडि़ता ने सीसीटीव्ही फुटेज भी सौंपे है।

शिकायतकर्ता प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि उसका विवाह नीरज श्रीवास्तव से हुआ था। शादी के कुछ साल सब ठीक था लेकिन धीरे-धीरे पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। 14 नवंबर को जब वह घर पर थी तभी पति नीरज, जेठ धीरज, नंदोई अरविंद और ननद रानी श्रीवास्तव वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। नीरज ने उसके साथ मारपीट की। वह बचाव के लिए दौड़ी तो पति ने सडक़ पर उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। मामले की शिकायत एएसपी अंजना तिवारी से की गई। जिस पर घमापुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए है।

Next Post

साधू बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कार्रवाई की मांग

Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर। साधू बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो के खिलाफ मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गई है।शिकायतकर्ता कलीम खान पिता जमाल खान निवासी आयशा नगर ने बताया कि 30 साल पहले 95 साल की उम्र में सूफी बुजुर्ग साधू बाबा विसाल कर चुके है। सोशल मीडिया […]

You May Like