
जबलपुर। साधू बाबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो के खिलाफ मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गई है।शिकायतकर्ता कलीम खान पिता जमाल खान निवासी आयशा नगर ने बताया कि 30 साल पहले 95 साल की उम्र में सूफी बुजुर्ग साधू बाबा विसाल कर चुके है। सोशल मीडिया पर बाबा साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। 19 नवंबर को फेसबुक आईडी से भडक़ाऊ पोस्ट की गई।
