हर्ष फायर करने वाले को मिली जमानत

जबलपुर। विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायर करने वाले अस्सू खान का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद कांग्रेस विधायक के समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला और कल देर रात बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंच गए।

समर्थकों ने थाने का घेराव करते हुए आरोप लगाया कि अस्सू के खिलाफ पुलिस ने दुर्भावनावश कार्रवाई की है। उनका कहना था कि धारा 151 एवं शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 25(9) के तहत दर्ज मामले में थाने से ही जमानत मिल सकती थी, लेकिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की जिद पर अड़ी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटीक मोहल्ले में जय घनघोरिया के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान उत्साहित होकर अस्सू खान ने हर्ष फायर किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए।

Next Post

जबलपुर में पंजीकृत हैं 679 निजी क्लीनिक, सभी को कराना होगा रजिस्ट्रेशन 

Sat Apr 19 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश उपचारगृह तथा रूजोपचार संबंधी संस्थाएं रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन अधिनियम 1973 के तहत मध्यप्रदेश में संचालित सभी निजी क्लीनिकों का पंजीकरण आवश्यक है। पंजीयन ऐसे सभी निजी क्लीनिकों का कराना होगा जहाँ एलोपैथी चिकित्सा पद्धति अथवा आयुष चिकित्सा पद्धति या फिजियोथैरेपी चिकित्सा पद्धति से मरीजों को परामर्श दिया जा […]

You May Like