सीएम डॉ यादव का आह्वान: योग से जगाएं अपनी अपार क्षमताएं, कल से शुरू होगा हर घर योग अभियान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व योग दिवस के लिए मध्यप्रदेश आयुष विभाग एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ जीवन शैली और निरोगी काया के लिए योग को सर्वोत्तम उपाय बताया है। यूनेस्को ने 21 जून को “विश्व योग दिवस” घोषित किया है। मध्यप्रदेश आयुष विभाग ने योग को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्कूल और कॉलेज में एक अनुकरणीय अभियान प्रारंभ किया है। हर उम्र के लोग योगाभ्यास के लिए प्रेरित हों, इसके लिए राज्य सरकार ने योग-सखी और योग-दूत तैयार कर आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12 मई से “हर घर योग अभियान” प्रारंभ हो रहा है। अभियान में 800 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) और सभी चिकित्सालयों में पदस्थ योग शिक्षक 10-15 नागरिकों के छोटे समूहों में योगाभ्यास करवाएंगे।

प्रदेशवासियों को योग से जोड़ने के लिए 21 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, भोपाल के मास्टर ट्रेनर स्टूडियो से 45 मिनट के लाइव योग सेशन आयोजित करेंगे। यह अभियान विश्व योग दिवस तक निरंतर जारी रहेगा। निरोगी रहने के साथ-साथ अपनी अपार क्षमताओं को योग के माध्यम से जागृत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से घर-घर और जन-जन तक योग को पहुंचाने के लिए मिलकर योगाभ्यास करने और निरोग रहने की अपील की है।

Next Post

पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा कर दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

Tue May 12 , 2026
धर्मशाला, (वार्ता) अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हराकर अपनी प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा। पंजाब किंग्स […]

You May Like