सीहोर। शहरी आजीविका केंद्र द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बन प्रेरित किया. भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा भी गुणवत्ता मानकों एवं उपभोक्ता जागरुकता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया. शहरी आजीविका केंद्र के डायरेक्टर अमोल पोहेकर ने बताया कि शीघ्र ही महिलाओं एवं पथ विक्रेताओं के लिए एक विशेष ई-कॉमर्स ऐप लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र में पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे हितग्राही अपने उत्पादों एवं सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचा सकेंगे. प्रशिक्षण में कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, नितिन तिवारी, जागृति चौहान, अंजू खरे, प्रकाश राठौर, गोपाल यादव आदि उपस्थित थे.
स्ट्रीट वेंडर्स व समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
