बेटी की आंख में मिर्च झोंक चाकू घोंपकर हत्या

ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी 24 वर्षीय बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकी, फिर पेट पर ताबड़तोड़ पांच वार किए। घटना बेलदार का पुरा इलाके की है।

घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पिता अक्सर शराब के नशे में बेटी की पिटाई करता था। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही हत्या की वजह बताया जा रहा है।

Next Post

तवा 100% भरा, नर्मदा उफान पर, बरगी के भी गेट खुले; निचले क्षेत्रों में अलर्ट 

Thu Sep 18 , 2025
इटारसी। मध्यप्रदेश के अनेक क्षेत्रों में बारिश का दौर है। नर्मदा के जलस्तर को प्रभावित करने वाले जबलपुर से नर्मदापुरम तक तीनों बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण आज नर्मदा नदी और सहायक जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया […]

You May Like