आतिशी सहित आप के 12 विधायक दिनभर के लिए निलंबित

आतिशी सहित आप के 12 विधायक दिनभर के लिए निलंबित

नयी दिल्ली 25 फ़रवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा में उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के दौरान हंगामे और नारेबाजी के कारण नेता विपक्ष आतिशी, गोपाल राय सहित 12 सदस्यों को दिन-भर के लिए निलंबित कर दिया गया।

उप-राज्यपाल के अभिषाषण के शुरू होते ही आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय से भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाने का विरोध करना शुरू किया। आप के विधायकों ने ‘जय भीम और बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा’ हिंदुस्तान के नारे लगाने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुरू में जनरैल सिंह (रिपीट-जनरैल सिंह), विशेष रवि, अनिल झा, सोमदत्त, संजीव झा को निलंबित किया। नारेबाजी नहीं रुकने पर उन्होंने सुरेंद्र सिंह, वीर सिंह धिंगान, मुकेश अहलावत, कुलदीप कुमार, ज़ुबैर अहमद, आतिशी, गोपाल राय को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया।

Next Post

कम वर्षा के चलते फरवरी के महीने से ही गहराया जल संकट

Tue Feb 25 , 2025
नहर में पानी न मिलने से नाराज किसानो ने किया चक्काजाम, जल स्तर नीचे खिसकने से हवा छोडऩे लगे हैण्डपम्प रीवा: इस बार जिले में बहुत कम वर्षा हुई है, औषत से भी कम वर्षा होने के कारण फरवरी से ही जलसंकट जिले में गहराने लगा है. जल स्तर नीचे […]

You May Like