देवतालाब, काशी और प्रयागराज: आस्था का त्रिकोण, शिवलोक का निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवतालाब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवतालाब शिव मंदिर अद्वितीय है, यहां पांच तत्वों का आभास मिलता है। यह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि और आस्था, इतिहास व आनंद का संगम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवतालाब, काशी और प्रयागराज धार्मिक त्रिकोण का निर्माण करते हैं। यहां शिव का दर्शन चारों धाम की यात्रा के समान फलदायी माना जाता है।

उन्होंने घोषणा की कि देवतालाब शिव मंदिर परिसर में शिवलोक का निर्माण होगा। देवतालाब और नईगढ़ी में नए तहसील भवन बनेंगे, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। बहुती प्रपात का विकास पर्यटन विकास निगम करेगा। अष्टभुजी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण तथा अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दीवाली के बाद से हर बहन को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। साथ ही हनुमना उद्वहन सिंचाई परियोजना से रीवा संभाग के चार जिलों (रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज) में 1.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 241 करोड़ 33 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मऊगंज को मिली सौगात से क्षेत्र में सिंचाई, सड़क और पर्यटन के नए अवसर खुलेंगे।

समारोह में विधायक गिरीश गौतम, मऊगंज के प्रभारी मंत्री लखन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Next Post

युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun Sep 7 , 2025
सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर को रज्जन कोरी अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी पेट्रोल टंकी तेंदुआ […]

You May Like