दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने के धमकी मिली, हालांकि पुलिस जाँच में किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूलों और चाणक्यपुरी स्थित एक स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच कर रही है और जिस ईमेल से धमकी मिली है उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Next Post

रज्जाक गैंग से बंद कमरे में घंटों चली पूछताछ

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक की गैंग के सदस्य पुलिस रिमांड में हैं। पुलिस ने रज्जाक के पुत्र, भाई, भतीजे और करीबी से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। पुलिस टीमों ने सवालों की बौछारे की। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कभी चुप्पी साधी तो कभी राज उगले। पूछताछ […]

You May Like