कनासिया के पास नाले में मिला युवक का शव, हाथ बंधे होने से हत्या का संदेह

मक्सी। उज्जैन जिले के तराना थानांतर्गत के ग्राम कनासिया के समीप आमडी के खाल (नाले) में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक ने डार्क ग्रे रंग की पैंट एवं काले रंग की स्पोर्ट्स सैंडो बनियान पहन रखी थी। उसके बाल काले हैं, चेहरा गोलाकार है तथा दाढ़ी-मूंछ साफ है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के दोनों हाथ कपड़े के धागे से बंधे हुए पाए गए हैं। वहीं उसके माथे पर दो स्थानों पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इनका कहना- तराना थाना प्रभारी आर.एन. एस. भदौरिया – कनासिया गांव के समीप नाले में एक शव मिला था, जिसकी प्रारंभ में पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक की पहचान हो गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सहगल क्रिकेट क्लब ने जीता गोस्वामी गणेश दत्त का खिताब

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) सहगल क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मद्रास क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। “मद्रास क्रिकेट क्लब” के कप्तान केशव आर.सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसके चलते मद्रास […]

You May Like