
रीवा, अर्वन चक्रवात का असर समूचे विंध्य में देखने को मिल रहा है. बुधवार को जहा दिन भर बादल छाये हुए थे. वही दूसरे दिन गुरूवार को सूर्यदेव के दर्शन नही हुए. तेज हवाओं के साथ जिले में बूंदाबांदी हुई, कई जगह तेज बारिश हुई है. हालाकि इससे फसलों को कोई नुकसान नही है. बल्कि जहा पर तेज बारिश हुई है वहा किसानों को फायदा हुआ है.
बादल और बूंदाबांदी के चलते मौसम में ठडक आ गई है, दिन भर ठंड बनी रही. दरअसल अन्य दिनों के अपेक्षा तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई है. दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा तो वही रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री आका गया और हवाएं 20 से 24 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही. अर्वन चक्रवात के पहले दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहता था, लेकिन तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहेगा और बादल बने रहेेगें. दिन भर ठंड के चलते लोगो ने गर्मी पकड़े निकाल लिये. शाम ढ़लते ही ठंड ने जोर पकड़ लिया, दिन भर काले बादल आसमान में छाये रहे और रात में हल्की बूंदाबांदी हुई. दो दिन बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है उसके बाद ठंड और जोर पकड़ेगी.
