नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) सहगल क्रिकेट क्लब ने 51वें अखिल भारतीय त्यागमूर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मद्रास क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
“मद्रास क्रिकेट क्लब” के कप्तान केशव आर.सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसके चलते मद्रास क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए अपने बल्लेबाज मुख्यत: “अभय चौहान 77 (52)”, “विवरांत 58(56),” “रेहान 56 (44) की बल्लेबाजी के सहयोग से 38.4 ओवर्स में 10 विकेट खोकर 297 रन बनाए जबकि “सहगल क्रिकेट क्लब” के गेंदबाजों “शिवम शर्मा 2/31,” “प्रशांत भाट्टी 2/39, प्रिंस यादव 2/58 ने मुख्यतः अपनी टीम के लिए गेंदबाजी से सहयोग किया।
“सहगल क्रिकेट क्लब” के बल्लेबाजों ने 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए “देव दूबे 93 (78) नाबाद, “रेहान सिंह 52(60), “प्रिंस यादव 44 (35) की बल्लेबाजी के सहयोग से 39.3 ओवर्स में 9 विकेट खोकर आवश्यक 298 रन बना लिए।
मद्रास क्रिकेट क्लब के गेंदबाज “हर्ष त्यागी 04/55,” “अभय चौहान 2/22 व अन्य द्वारा अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन रहा। परन्तु अन्त में “सहगल क्रिकेट क्लब” ने “मद्रास क्रिकेट क्लब को 1 विकेट से हराकर, फ़ाइनल को शानदार तरीके से जीत लिया।
संक्षिप्त स्कोर :
मद्रास क्रिकेट क्लब : 297 रन,10 विकेट, 37.4ओवर्स (अभय चौहान 77(52), विवरांत 58(56), रेहान सिंह 56(44)
सहगल क्रिकेट क्लब :- 298 रन, 9 विकेट, 39.3 ओवर्स (देव दूबे 93(78) नाबाद, तुषार भारद्वाज 52 (60),प्रिंस यादव 44 (35), प्रशान्त भाट्टी 39)
फ़ाइनल में “कीमती प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार सहगल क्रिकेट क्लब के देव दूबे-93(78) नाबाद (4×6- 6×3) को दिया गया जबकि “स्पोर्ट सन” “फाईटर ऑफ द मैच” का पुरस्कार सहगल क्लब के प्रशांत भाट्टी- (39) और 2/39 को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रवेश वाही (महापौर, दिल्ली) और अजय शर्मा (पूर्व अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी) (मुख्य अतिथि) ने पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर प्रो. हरबन्स सिंह (खालसा काॅलेज), विनोद तिहारा (पूर्व सचिव डीडीसीए) और रमन कु. सलूजा,(गोस्वामी गणेशदत्त मैमोरियल सोसायटी) मौजूद थे।
