मढ़ाई मेला प्रांगण में हुआ पौधारोपण

सिलवानी। अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में मढ़ाई मेले के अवसर पर प्रांगण को हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर द्वारा पौधारोपण किया गया।

पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति को संतुलित एवं सुंदर बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए ये पौधे कल विशाल वृक्ष बनकर न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, बल्कि मानव जीवन के लिए

आवश्यक शुद्ध ऑक्सीजन भी प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

Next Post

तेंदुए का बेरहमी से शिकार

Sat Oct 25 , 2025
जबलपुर। सिहोरा जिले के ग्राम घुघरा स्थित निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में शनिवार को फिर एक वन्य प्राणी मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। जंगली सुअरों के शव मिलने के बाद इस बार परिसर मे एक तेंदुए का शव मिला है जिसकी सूचना मुखबिर के […]

You May Like