भजनलाल ने पाटिल और सैनी के साथ की बैठक

जयपुर 13 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जल संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नयी दिल्ली में हुई इस बैठक में यमुना जल समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही किशाऊ बांध से जुड़े जल प्रबंधन पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान आरआरटीएस परियोजना पर भी चर्चा की गई।

 

Next Post

एनडीपीएस के तहत भगोड़े प्रभदीप सिंह को सीबीआई अजरबैजान से भारत लायी

Wed May 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वांछित भगोड़े प्रभदीप सिंह को अजरबैजान से वापस भारत ले आयी है। प्रभदीप एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल सेल पुलिस थाने में दर्ज मामले में वांछित था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने […]

You May Like