
सीधी। जिला पंचायत सीधी के जिला पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी कृष्णदास साकेत निवासी ग्राम सोनवर्षा को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा विश्व बंधुत्व की कार्ययोजना को सशक्त बनाने तथा भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती समापन समारोह के अवसर पर आज नई दिल्ली में आयोजित सद्भावना महोत्सव में राजीव गांधी गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
दिये गये अभिनंदन पत्र में कहा गया है कि कृष्णदास साकेत द्वारा किये गये निष्ठापूर्ण कार्य, उल्लेखनीय सेवाओं, उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं समाजहित में योगदान के लिये राजीव गांधी गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित करते हुये मंच को गौरव की अनुभूमि हो रही है। आपके कार्य एवं व्यक्तित्व वसुधैव कुटुम्बकम ग्लोबन विलेज एवं सत्यम शिवम सुन्दरम की महान भावना को समाज में आगे बढ़ाने के लिये प्रेरणादायी है। मंच उज्जवल भविष्य की मंगलकामना करते हुये अपेक्षा करता है कि आप अपने जीवन में ज्योति-पुंज बनकर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठ एवं पंचशील सिद्धांतों के गौरव को सुदृढ़ करते हुये सामाजिक समरसता, मानव एकता, विश्व बंधुत्व एवं सृजनशील समाज की स्थापना के मार्ग को और अधिक सशक्त करेंगे।
