50 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्राध्यापक रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर: लोकायुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खरगोन जिले के मंडलेश्वर स्थित शासकीय महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी आवेदक की पत्नी की पोस्टिंग नजदीक करवाने के नाम पर 4 लाख रुपए मांग रहा था और पहले ही 1 लाख रुपए ले चुका था।
शिकायतकर्ता मनोज वास्केल निवासी मानपुर ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। उनकी पोस्टिंग धार में होने के बाद आरोपी आत्माराम सोलंकी लगातार फोन कर 4 लाख रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी का कहना था कि उसी ने पोस्टिंग दलौदा (मंदसौर) से बदलवाकर धार करवाई है, जो उनके घर के नजदीक है।

शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजना बनाकर बुधवार को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर आवेदक को 50 हजार रुपए की किश्त देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रकम ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

Next Post

कर्नाटक में सियासी उथल-पुथल और तेज़ हुई, इस्तीफ़े की अटकलों पर सिद्दारमैया ने साधी चुप्पी

Wed May 27 , 2026
बेंगलुरु, 27 मई (वार्ता) कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक अनिश्चितता बुधवार को भी देखने को मिली और इसी घटनाक्रम में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने विधान सौध में एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होते हुए अपने इस्तीफे से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे रखी। सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर […]

You May Like