पांढुरना:ग्राम हिवरा सेनाडवार में शुक्रवार सुबह दो बाइक में भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें नगर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय लाया जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम हिवरा सेनाडवार के दुर्गा मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 10:45 बजे इसी ग्राम में रहने वाले दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,जिससे रोशन पिता पिलाजी टोपले 20 एवं नितेश पिता ताराचंद टांडेकर 33 के गंभीर रूप से घायल हो गया,यह दोनों ही इसी ग्राम हिवरा सेनाड़वार के निवासी है,जन सहयोग से ग्रामीणों ने इन दोनों ही घायलों को नगर मुख्यालय के चिकित्सालय पहुंचाया है,जहां इनका उपचार किया जा रहा है,प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों ही युवको के सिर पर गंभीर चोट है।
