विशेष सत्र में अतिथियों को दिए तुलसी के पौधे

सीहोर. श्री सत्य सांई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंसेस, में इनोवेट, इनक्यूबेट, एक्सीलेरेट-इंडस्ट्री इनसाइट्स ऑन एंटरप्रेन्योरशिप एंड स्टार्टअप्स विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया जो सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस के सहयोग से संपन्न हुआ.

दीप प्रज्वलन के साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार जैन, वरिष्ठ सलाहकार, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण ने छात्रों को नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार किसी विचार को विकसित कर इनक्यूबेट किया जाता है और उसे एक सफल व्यवसाय में परिवर्तित किया जा सकता है. कार्यक्रम कुलगुरु डॉ मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय राठौर सहित सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे. स्वागत भाषण डॉ. रंजीत पुसे द्वारा प्रस्तुत किया गया. कुलसचिव डॉ. हेमंत शर्मा तथा डायरेक्टर रिसर्च डॉ. मोहित गंगवार ने भी छात्रों को संबोधित किया. अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंकित जोशी तथा आभार प्रदर्शन डॉ. हर्ष लोहिया द्वारा किया गया.

 

Next Post

नेशनल हाईवे पर बैठे 50 मवेशियों को भेजा गया गौशाला

Mon Aug 4 , 2025
जबलपुर:सड़क हादसों पर नियंत्रण लाने के उद्देश्य से रविवार के दिन जबलपुर-भोपाल हाईवे 45 नेशनल हाईवेअंतर्गत शहपुरा से करीब 50 गौवंशों को पकड़कर सुरक्षित फुलर ग्राम स्थित गौशाला में भेजा गया। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर, शहपुरा उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों के साथ नगर परिषद् के […]

You May Like