35 पर बाउंड ओवर,59 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। जिले के विभिन्न थानों में कुल 59 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत 47 प्रकरणों मे 51 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 बीएनएसएस के तहत 05 प्रकरण मे 05 अनावेदक के विरुद्ध,धारा 170 बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले में कुल 35 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई कराई गई है। एवं 22 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 16 जमानती वारंट, 38 समंस जिले के विभिन्न थानों के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किए गए।

अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना मोघटरोड के आरोपी संतोष पिता सम्पत मोहे उम्र 45 साल निवासी ग्राम नागचून थाना मोघट रोड़ खंडवा के कब्जे से 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी की महुआ की शराब कीमती 1000/रुपए की जप्त की गई। थाना मूँदी के आऱोपी कालु पिता हुकुमसिंह जाति बंजारा उम्र 38 साल नि.शिवरिया चक्की टांडा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपए की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी निरज पिता रामदास जायसवाल जाति कलाल उम्र 32 साल निवासी कालाआम कला के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महूआ शराब कीमती 700/-रूपए की जप्त की गई। आरोपी दिनेश पिता सीताराम मलगाया उम्र 25 साल निवासी मानपुरा के कब्जे से 8 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब व 5 दंबग प्रिमियम बीयर कीमती 1060/-रूपए की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना छैगाँवमाखन के आरोपी 01. लोकेश पिता राधेश्याम कनाडे जाति बलाही उम्र 25 साल निवासी टेमीकला 02. संतोष पिता तोताराम जाति बलाही उम्र 50 साल निवासी टेमीकला रूपए पैसे का दांव लगाकर हार-जीत कर जुआ खेल रहे थे जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं 600/-रूपए जप्त किए गए।

उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Next Post

सीआईएसएफ ने बुलाकर दी चेतावनी

Sat Jan 18 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा। ओंकारेश्वर बांध परियोजना की सुरक्षा में रेवा टापू खतरा बन रहा है। मछली पकडऩे वालों और पर्यटकों को सैर कराने के कारण सुरक्षा एजेंसी परेशान दिख रही है। सीआईएसएफ ने नाविकों को बुलाकर फिर बैठक में एक तरह से चेतावनी दी है,कि वे उस इलाके में […]

You May Like