
भोपाल। राजधानी में बाइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले हर शख्स को हेलमेट पहनना जरूरी हो गया है. गुरूवार से नियमों का पालन नहीं करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सीध तौर पर चालानी कार्रवाई करेगी. बुधवार तक नगरीय ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को समझाइश दी.
भोपाल जिले में एडीजी पीटीआरआई के निर्देश के बाद 6 नवंबर से प्रदेशभर में मुहिम शुरू हो रही है. शहर में 16 प्वॉइंट पर चेकिंग होगी और चारों ज़ोन में 4-4 पॉइंट चेकिंग के बनाए गए हैं. एक-एक चलित टीम भी हर ज़ोन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ़ चलानी कार्रवाई करेगी, जो लोग अर्थदंड के तौर पर ऑनलाईन ट्रांजेक्शन नहीं करते, उन्हें भी चालान की रसीद पीओएस से ही दी जाएगी. बाइक में पीछ बैठने वाले 4 साल से बड़े व्यक्तियों के हेलमेट नहीं पहनने पर चालान कटेगा.
