नप में ताला लगाने पहुंचे कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

इछावर। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. वे नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के विरोध में इकठ्ठा हुए थे.

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नप कार्यालय के गेट पर ताला लगाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स के पास प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी और जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, बृजेश पटेल सहित कई कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Next Post

विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा शहर का कोई वार्ड: नपाध्यक्ष

Tue Sep 22 , 2026
सीहोर। नपा परिषद द्वारा शहर के वार्ड 25 में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. वार्ड में लगभग 45 लाख रुपए की लागत से विभिन्न नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया. भूमिपूजन के अंतर्गत मंडी माता […]

You May Like