
चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हरफरी में नववर्ष पर दो युवको की आमने-सामने मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गये हैं। जिनका इलाज सीधी जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
इस संबंध में चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश तिवारी ने बताया कि ग्राम हरफरी निवासी रमेश कुमार विश्वकर्मा पिता भैयालाल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष एवं राकेश गुप्ता पिता सूर्यलाल गुप्ता उम्र 23 वर्ष दोनों बेकाबू गति से मोटरसाइकिल में सवार होकर चला रहे थे कि हरफरी में ही दोनों मोटरसाइकिलो के आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों मोटरसाइकिलो में सवार चार युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया। इसी दौरान देर शाम रमेश कुमार एवं राकेश गुप्ता की मौत हो गई। इधर उक्त घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
