शहरवासियों को उपलब्ध कराया जाए स्वच्छ पानी: अहके

छिंदवाड़ा। इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. इंदौर के मामले को देखते हुए नगर निगम भी सर्तक हो गया है. आज नगर निगम महापौर ने अधिकारियों की बैठक लेकर शहरवासियों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और पानी की शुद्धता पर ध्यान देने के निर्देश दिए है. बता दे कि नगर निगम सभागार में स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में जल प्रदाय एवं सीवरेज कार्य सभापति अरुणा मनोज कुशवाहा, सहायक यंत्री विवेक चौहान, भानु सूर्यवंशी सहित जल प्रदाय कार्य से संबंधित कर्मचारी—वालमैन, प्लंबर, सर्वेयर एवं निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान महापौर ने जल प्रदाय की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने एवं स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पानी का वितरण समयानुसार किया जाए तथा किसी भी स्थिति में गंदा पानी घरों तक न पहुंचे. इसके लिए पानी की टंकियों की नियमित अंतराल पर सफाई कराई जाए यदि कहीं भी पाइपलाइन में लीकेज की समस्या हो तो उसे तत्काल सुधारा जाए. इसके साथ ही अवैध कनेक्शनों की सूची तैयार कर उन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. बैठक के दौरान महापौर ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया.

Next Post

20 करोड़ की निवेश ठगी का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित दो आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

Fri Jan 2 , 2026
मंदसौर। निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मंदसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार थे और तकनीकी दक्षता […]

You May Like