पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की स्मृति में जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान

ग्वालियर: म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह की पुण्य स्मृति में जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनके संघर्ष, समर्पण एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को नमन किया गया।

सभी ने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं ग्वालियर महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने स्व. बाबूजी के आदर्शों पर चलकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Next Post

जिहादी मानसिकता के खिलाफ ग्वालियर में बजरंग दल का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर: अवैध धर्मांतरण, सुनियोजित षड्यंत्रों एवं समाज में बढ़ती असुरक्षा की घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के नेतृत्व में व्यापक आक्रोश प्रदर्शन महाराज बाड़े पर किया गया। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बजरंग दल के संयोजक विश्ववर्धन भट्ट ने कहा कि नासिक स्थित टीसीएस जैसे […]

You May Like