खड़े टेलर वाहन से टकराई बाइक, चालक की मौत

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी के समीप खड़े टेलर वाहन से मोटर सायकिल टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक जमतरा रेवा कॉलोनी निवासी मन मोहन सिंह पिता दरबार सिंह अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम पी 20 एन एक्स 5993 से घर लौट रहा था वे जैसे ही पसरिचा होटल के सामने पहुंचा तभी एक टेलर वाहन क्रमांक एच आर 38 ए एफ 0777 का चालक अपनी गाडी को रोड पर लपरवाही पूर्वक खडा किया था.

जिस पर पीछे से मन मोहन सिंह बाइक समेत टकरा गया जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने पालिटेक्निक चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पालिटेक्निक चौराहे पर युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श और संदेश आज भी […]

You May Like