दमोह में कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर NEET पेपर लीक, श्रीराम मंदिर दान व महंगाई पर जताया विरोध

दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस ने NEET पेपर लीक प्रकरण के विरोध, जमीन घोटाला, श्री राम मंदिर से जुड़े दान व प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग, किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज संकट व स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में अपना पक्ष रखा। इस दौरान पूर्व विधायक अजय टंडन, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, परम यादव, प्रदीप पटेल, नितिन मिश्रा, विजय बहादुर, शिवम तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Next Post

ज्ञानोदय स्कूल में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Fri Jul 3 , 2026
नरसिंहगढ़/दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे व टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी ने स्टाफ के साथ ज्ञानोदय स्कूल नरसिंहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ के संबंध में व साइबर […]

You May Like