
नरसिंहगढ़/दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे व टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी ने स्टाफ के साथ ज्ञानोदय स्कूल नरसिंहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ के संबंध में व साइबर जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों व शिक्षकों को ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोबाइल व इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी।
