
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने एक होटल में घुसकर हमला करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए आरोपियों के दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने विवेक, आर्यन मीना और अनिकेत सहित पांच आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार किया है. हमला करने वाले दो बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है. 24 वर्षीय फरियादी लीलाधर कुशवाहा ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत एक दिन पहले दर्ज कराई थी. लीलाधर ने पुलिस को बताया था कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार को देर दार ड्यूटी खत्म होने के बाद बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे. रास्ते में इसी दौरान एक तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवारों ने सभी को टक्कर मार दी. लीलाधर और उनके साथियों ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार ने विवाद शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपी बाइक सवार ने अन्य बदमाशों को बुला लिया और होटल के अंदर गए चारों युवकों पर हमला कर दिया. हथियारों से लैस बदमाशों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ भी मारपीट कर दी. हमले में लीलाधर गंभीररूप से घायल हो गए.
