भोपाल कलेक्टर की अनूठी पहल: अब स्लम एरिया में चौपाल लगाकर मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

भोपाल। कलेक्टर ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए अब स्वयं ही मैदान में उतर गए हैं. अब वह शहर के स्लम एरिया में चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान करेंगे. भोपाल में यह पहली बार हो रहा है कि कोई आईएएस जनता से स्लम एरिया में उनकी वास्तविक स्थिति को देखने जा रहा है. चौपाल के माध्यम से उनकी मूलभूत आवश्कताओं को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही संभव होगा तो वहीं समाधान भी किया जाएगा. जो कार्य जनता के हितों के जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह अब प्रशासन अपने स्तर पर करने की शुरुआत कर चुका है. जिसकी शुरूआत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को वार्ड 33 स्थित भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मंगल भवन एवं भीम नगर क्षेत्र का सघन भ्रमण कर चौपाल लगाई. इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना. कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीम नगर क्षेत्र में शीघ्र ही विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके. उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ भी पात्र नागरिकों तक पहुँचाया जाए तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं सेवाओं से संबंधित कार्यों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए. भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए.

Next Post

सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान प्राप्ति में करें, लेकिन समय ना गवाएं

Mon Jul 6 , 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘दीक्षा आरंभ कार्यक्रम’ का आज तीसरे एवं अंतिम दिन सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के […]

You May Like