भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: जामवाल

सौसर। भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को सौसर के गजानन मंगल भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण, प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकर्ता निर्माण को लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है।

कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाएं

​प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने ‘पंचनिष्ठाओं एवं जिज्ञासा समाधान’ विषय पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक अनुशासन व वैचारिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

व्यक्तित्व विकास का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग:संदीप मोहोड

​प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने जिले की संगठनात्मक एवं भौगोलिक स्थिति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, संगठन विस्तार एवं वैचारिक मजबूती का प्रभावी माध्यम है।

​दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विचार परिवार, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया एवं प्रभावी सूचना तंत्र, संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण, कार्यकर्ता विकास एवं अपेक्षाएं, कार्य विस्तार, सरकार की उपलब्धियां, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठाएं एवं एकात्म मानव दर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़ ने किया।

देश के समक्ष चुनौतियां और सरकार की उपलब्धियां

​मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर प्रकाश डालते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

 

​वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

​इसके साथ ही प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकांत साहू, भीष्म द्विवेदी, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया और रमेश भटेरे ने भी विषय आधारित उद्बोधन देते हुए संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक निष्ठा एवं कार्यकर्ता आधारित राजनीति पर अपने विचार साझा किए।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

​उद्घाटन सत्र एवं प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, सांसद विवेक बंटी साहू, जिला प्रभारी दीपांकर बैनर्जी, जिला वर्ग प्रभारी रमेश पोफली, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकांत साहू, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, वैशाली महाले, संतोष जैन, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इन्द्रचन्द डागा, देवीदास राऊत, राजेन्द्र भक्त, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, उज्ज्वल सिंह चौहान, रामकृष्णा वाकोडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सारनी पावर प्लांट: सुरक्षा विभाग ने नाकाम की चोरी की कोशिश, दो चोर गिरफ्तार; भागते चोरों की मोटरसाइकिलें जब्त

Mon May 25 , 2026
सारनी। पावर प्लांट में अलग अलग चोरी की घटनाओं में सुरक्षा विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. वहीं दूसरी तरफ प्लांट में चोरी की नियत से घुसे आरोपी वाहनों को छोड़कर भागने पर दोनों बाइक बरामद कर सारनी थाने मे दिया है. पावर प्लांट […]

You May Like

Play sound