
मऊगंज, मऊगंज जिले के हनुमाना थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में 40 वर्षीय महिला की आग में झुलसने से मौत हो गई। मां को बचाने के प्रयास में उसका 14 वर्षीय बेटा भी झुलस गया।
मृतका की पहचान रश्मि द्विवेदी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रीवा जिले के बरहदी, थाना रायपुर कर्चुलियान की रहने वाली थी। करीब 13 साल पहले उसकी शादी मसूरिया निवासी अरविंद द्विवेदी से हुई थी।
मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मासूम नातिन द्वारा बचाने का प्रयास करते हुए दिख रही है।
परिजनों के मुताबिक घटना के समय रश्मि आग की चपेट में आ गई और बेटा अनमोल धर्म द्विवेदी उसे बचाने में झुलस गया। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार 1 सितंबर 2026 को रश्मि का जन्मदिन भी था। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
