ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में 14.63 लाख नए सदस्य जोड़े

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नवंबर 2024 में 14.63 लाख से अधिक सदस्य जोड़े हैं।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि नवंबर 2024 में नये सदस्यों की संख्या में नवंबर 2023 की तुलना में 4.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर 2024 में 3.13 लाख महिलाएं भी जोड़ी गयी हैं। यह नवंबर 2023 की तुलना में 11.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार शीर्ष पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नये सदस्यों की हिस्सेदारी लगभग 59.42 प्रतिशत है। इनमें महाराष्ट्र 20.86 प्रतिशत के साथ अग्रणी है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश ने अधिक सदस्यों को जोड़ा।

Next Post

मनासा में इको कैंप का आयोजन में विधायक मारू ने: बच्चों को पर्यावरण और जंगलों के प्रति किया गया जागरूक

Wed Jan 22 , 2025
मनासा: मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड और वन परिक्षेत्र मनासा (सामान्य वन मंडल नीमच) द्वारा रोपण माता स्थान पर विशेष इको कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। उद्देश्य था बच्चों में पर्यावरण और जंगलों के महत्व को समझाना […]

You May Like

मनोरंजन