मनासा में इको कैंप का आयोजन में विधायक मारू ने: बच्चों को पर्यावरण और जंगलों के प्रति किया गया जागरूक

मनासा: मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड और वन परिक्षेत्र मनासा (सामान्य वन मंडल नीमच) द्वारा रोपण माता स्थान पर विशेष इको कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। उद्देश्य था बच्चों में पर्यावरण और जंगलों के महत्व को समझाना और उनके प्रति जागरूकता फैलाना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने अपने उद्बोधन में बच्चों को जंगल और पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जंगल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और हमें इन्हें बचाने की दिशा में सक्रिय प्रयास करने चाहिए।”

वन विभाग की सक्रिय भूमिका:
कार्यक्रम में वन विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सीडीओ दशरथ अखंड, रेंजर शास्वत द्विवेदी, जावद रेंजर विपुल प्रभात, डिप्टी रेंजर कंजार्डा जगदीश भास्कर, और कैलाश वर्मा शामिल थे। वन विभाग के स्टाफ ने बच्चों को जंगल और वन्य जीवन के संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

वन समिति की भागीदारी:
गायरी कूड़ा, पान माता, और सांड बावड़ी की वन समितियों के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्थानीय जंगलों के महत्व और उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।।

Next Post

जयशंकर ने रुबियो के साथ लिया क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Wed Jan 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की सार्थक बैठक में भाग लिया, जिसमें एजेंडा को मजबूत बनाने और सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। नये अमेरिकी विदेश मंत्री […]

You May Like

मनोरंजन