बैढन न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत के अवसर पर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन

सिंगरौली: नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय बैढन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य एवं श्रद्धामय भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायपालिका, प्रशासन, अधिवक्ता समुदाय तथा आमजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा न्यायालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। भंडारे से पूर्व हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती सम्पन्न किया गया। पूजा उपरांत हनुमान जी को भोग अर्पित किया गया, जिसके बाद औपचारिक रूप से भंडारे का शुभारंभ किया गया।

भंडारे का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल एवं मप्र शासन की पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री राधा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने हनुमान जी के जयकारों के साथ कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पूजा एवं भंडारे के अवसर पर एडीजे खालिद मोहतरम अहमद , न्यायिक अधिकारी जिला न्यायधीशगण कंचन गुप्ता, अरुण कुमार खरादी, राकेश सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र सोनी, उमेश सोनी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव चरण पटेल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी सहित सभी मजिस्ट्रेटगण व बार समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता तथा आमजन उपस्थित रहे।

यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन अधिवक्ता तेजिन्दर सिंह एवं अधिवक्ता हरमीत सिंह सदस्य, जिला अधिवक्ता संघ बैढन द्वारा किया गया। आयोजन की तैयारी कई दिनों पूर्व से की गई थी, जिससे व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से संचालित हो सका । भंडारे में लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालुओं, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं आम नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। नेशनल लोक अदालत जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने न्यायपालिका और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और सुदृढ़ किया ।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसकी सराहना उपस्थित जनसमूह द्वारा की गई।

Next Post

सीएम डॉ यादव का सागर के धर्मश्री हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

Mon May 11 , 2026
सागर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सागर जिले के अल्प प्रवास के दौरान सागर आगमन पर धर्मश्री हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के सुपुत्र […]

You May Like

Play sound