केन्द्रीय बजट राजस्थान के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान- गहलोत

जयपुर 01 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026–27 को राजस्थान के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान करार दिया है।

श्री गहलोत ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई जिक्र न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है। ईआरसीपी को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ और न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई।

उन्होंने कहा कि गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। कुल मिलाकर डबल इंजन के बावजूद यह बजट राजस्थान के लिए ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ है।

 

Next Post

ममता बनर्जी ने एसआईआर, मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दर्ज की

Sun Feb 1 , 2026
कोलकाता, 01 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक के ठीक पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देते हुए निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर […]

You May Like