ग्वालियर: ग्वालियर घराने के मूर्धन्य संगीतज्ञ एवं गायनाचार्य पण्डित प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर की स्मृति में “नादाधीन जगद्गुरु रागायन संगीत सभा” का आयोजन 19 अप्रैल रविवार को सायं 6 बजे से किया जा रहा है।यह कार्यक्रम सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी में आयोजित होगा। आयोजन की अध्यक्षता स्वामी श्री रामसेवक दासमहाराज, श्री पूरन वैराठी पीठाधीश्वर द्वारा की जाएगी।
संगीत सभा में प्रख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जिनमें डॉ. स्वप्ना मराठे (गायन), पं. श्रीराम उमड़ेकर (सितार) एवं श्रीमती स्मिता दामले मोकाशी (गायन) प्रमुख हैं। साज-संगति में संजय राठौर, पांडुरंग तैलंग, विवेक जैन, सुजल जैन तथा अक्षत मिश्रा सहयोग देंगे। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों से इस सांगीतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
