50 चाईना चाकू के साथ तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से जुड़े तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हथियारों के सौदागर को दबोचा है, जिसके पास से 50 अवैध चाईना चाकू बरामद हुए हैं। आरोपी इन चाकुओं को शहर के युवाओं और अपराधियों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। हथियारों की सप्लाई के तार झारखंड से जुड़े है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मदर टेरेसा नगर में संगीता जैन के मकान में किराए से रहने वाला पारस जैन अवैध हथियारों का जखीरा रखे हुए है।

खबर मिलते ही माढ़ोताल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल योजना बनाकर बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने जब पारस जैन (33) के कमरे की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपी ने अपने पलंग के नीचे एक कैरी बैग में 50 प्रतिबंधित चाईना चाकू छिपाकर रखे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह इन चाकुओं को 200 प्रति नग के हिसाब से शहर में खपाने वाला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हथियारों की तस्करी का अंतर्राज्यीय कनेक्शन सामने आया है। पकड़े गए आरोपी पारस जैन ने खुलासा किया कि ये चाकू उसके साले अभिषेक गुप्ता निवासी मधुबन, जिला गिरिडीह, झारखंड ने एक व्यक्ति के माध्यम से भेजे थे।

Next Post

बुजुर्ग की पेंशन पर ई-रिक्शा चालक ने साफ किया हाथ, 50 हजार की चोरी

Sat Apr 18 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक शातिर ई-रिक्शा चालक ने अपनी उम्र का शतक पूरा कर चुके एक 101 वर्षीय बुजुर्ग की पेंशनर की गाढ़ी कमाई के 50 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी […]

You May Like