खाड़ी संकट पर राज्यसभा में चर्चा कराने की मांग , भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया नोटिस

नयी दिल्ली, 09 मार्च (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद संदोष कुमार पी ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के मुद्दे पर राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा कराने का नोटिस दिया है।

उन्होंने सोमवार को सदन में सामान्य कामकाज स्थगित कर इस गंभीर विषय पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है।

अपने नोटिस में उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और मानवीय स्थिति गंभीर होती जा रही है। इससे वहां काम कर रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा, आजीविका और आवागमन को लेकर चिंता बढ़ गई है। सांसद ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार, पेशेवर और उनके परिवार रहते हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और मेजबान देशों दोनों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार को स्थिति पर लगातार निगरानी रखनी चाहिए और भारतीय समुदाय के लिए प्रभावी सहायता तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि संसद में इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान दिया जाए और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा तथा संभावित निकासी की तैयारी की जाए।

 

 

Next Post

हेमंत सोरेन ने इंडिया टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दी बधाई,कहा ईशान के प्रदर्शन पर झारखंड को गर्व है

Mon Mar 9 , 2026
रांची, 09 मार्च (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंडिया टीम को टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बधाई दी। श्री सोरेन ने आज अपने सोशल मीडिया पर लिखा, टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और […]

You May Like