डबरा शुगर मिल के मालिक विक्रम वीर का निधन, डबरा में शोक की लहर

ग्वालियर: डबरा शुगर मिल के संस्थापक विक्रम वीर श्रीवास्तव का निधन होने से डबरा में शोक की लहर है । श्रीवास्तव ने शुगर फैक्ट्री की स्थापना डबरा में कर आम जनता को रोजगार मुहैया कराने एवं डबरा का नाम देश विदेश में विख्यात करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विक्रम श्रीवास्तव दी ग्वालियर शुगर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इस कंपनी के खिलाफ गन्ना किसानों की करोड़ों रुपए की देनदारियां चुकाने के लिए दिए गए चैक बाउंस हो जाने पर केस भी चला था।

इसके बावजूद डबरा गाँव से लेकर डबरा शहर तक के सपने को सच करने वाले और एक पूरे डबरा नगर को बसाने वाले विक्रम श्रीवास्तव के प्रति यहां के लोगों में भारी सम्मान था। 1940 में बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रम श्रीवास्तव के पिता जेपी श्रीवास्तव ने डबरा शक्कर कारखाने की नीव रखी थी। उन्होंने छोटे से डबरा शहर को पूरे विश्व में पहचान दिलाई थी।

Next Post

केआरजी कॉलेज में ऐतिहासिक बावड़ी के जल संरक्षण के लिए चलाया अभियान

Sun Mar 29 , 2026
ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्मित ऐतिहासिक बावड़ी के जल संरक्षण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के […]

You May Like