केआरजी कॉलेज में ऐतिहासिक बावड़ी के जल संरक्षण के लिए चलाया अभियान

ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्मित ऐतिहासिक बावड़ी के जल संरक्षण हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर के सहयोग से वाटर वूमेन सावित्री, नगर निगम पी एच ई एस डी ओ शिशिर श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सेन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाराशर, डॉ संगीता सोमवंशी का सहयोग रहा। स्वयंसेविका हिमांशी, सिमरन, स्नेहा, रौनक, वैष्णवी, गौरी, अंजलि, सीमा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा जिम्मेदारी के साथ साफ-सफाई कार्य किया। स्वयंसेविकाओं ने न केवल परिसर को स्वच्छ बनाया, बल्कि जल संरक्षण के महत्व को भी समझा और अन्य छात्राओं को इसके प्रति जागरूक किया।

Next Post

हौसान्ना के जयकारो से किया प्रभु का स्वागत

Sun Mar 29 , 2026
ग्वालियर: आज 29 मार्च को खजूर रविवार के साथ पुण्य सप्ताह आरम्भ हुआ। इस श्रंखला में संत जोन महागिरजाघर में सुबह 7.30 बजे मुख्य अनुष्ठान दाता पल्ली पुरोहित फादर जोसफ चिपसन, डीकेन कपिल, सेंट पॉल चर्च मुरार में सुबह 8.00 बजे मुख्य अनुष्ठान दाता फादर लॉरेंस डिसूजा पल्ली पुरोहित , […]

You May Like